बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली थानाक्षेत्र के मोतीगंज में ब्याही संध्या वर्मा का उसके ससुरालवालों की ओर उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके देवर पर छेड़खानी और पति रमेश सोनी, रामनयन, दर्शन लाल, अंजनी, राहुल, खुश्बू, आलोक, अनूप, कन्हैया, रंजना के खिलाफ धमकी उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।