राहुल गांधी का हिंदू विरोधी बयान अपरिपक्वता का परिचायक- यस पाठक

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राहुल गांधी के द्वारा हिन्दू धर्म एवं हिंदुओ पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा अयोध्या महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा देवकाली तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से भारतीय जनता देवकाली मंडल के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या महानगर के महामंत्री आकाश सिंह, महानगर कार्यालय प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा आयुष पाण्डेय, युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता यश पाठक, देवकाली मंडल के उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, अभय सिंह, विमल प्रताप सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता यश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन, कांग्रेज पार्टी का सनातन विरोधी चरित्र जगजाहिर था और अब सबके सामने भी है। राहुल गांधी का हिंदू विरोधी बयान उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *