हाथरस में मृतकों की संख्या130 के पार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटित हुई। भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। जिससे वहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग घायल हो गए। अब तक प्राप्त सूचना के आधार पर 25 शव एटा जिले में पोस्टमार्टम गृह में पहुंचे हैं। जबकि मृतकों की संख्या 130 के पार पहुंचने   का अनुमान है।

सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद बड़ा हादसा हुआ। सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ निकल रही भीड़ को एक हिस्से से बाबा का काफिला निकालने के लिए रोका तभी भगदड़ मच गई। इसमें 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, कई हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *