लखनऊ – लखनऊ विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सत्र 2024-25 की आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातक प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ा दी। स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रवेश परीक्षा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 जुलाई से शुरू होंगी। स्नातक एवं स्नातक प्रोफेशनल पाठ्क्रमों के अंतर्गत विश्वविद्यालय में लगभग 4250 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।