अर्टिगा कार ट्रैक्टर से टकराई चालक की मौत

 

बस्ती जून आज दिनांक 26.06.2024 को समय करीब 10.15 बजे थाना हर्रैया के NH 28 हर्रैया फ्लाई ओवर के पास अर्टिगा कार UP 58 AT 4095 संतकबीर नगर से लखनऊ जाते समय एक ट्रैक्टर ट्राली बैक करते समय टक्कर लग गया, जिससे अर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गयी। व उसके चालक इब्राहिम पुत्र हौशिलादार ग्राम कोठिया उर्फ सेखुई जनपद संतकबीर नगर उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। थाना हर्रैया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सीएचसी हर्रैया लेकर जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अर्टिगा गाड़ी मे सवार 1. मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 10 वर्ष साकिन बनेथू थाना बेलहर जनपद संतकबीर नगर 2. कैसरजहां पुत्र ताहिर उम्र 36 वर्ष पता उपरोक्त 3. अक्तारूनिशा पत्नी अली हसन उम्र 55 वर्ष ग्राम सिसवा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर को सीएचसी हर्रैया में प्रार्थमिक उपचार होने के बाद इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। तथा अर्टिगा गाड़ी मे सवार 05 अन्य लोगो को साधारण चोटे आयी है, जिनका इलाज सीएचसी हर्रैया मे हो रहा है। मृतक चालक का पंचायतनाम व पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मौके पर शान्ति/यातायात व्यवस्था बनी हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *