
रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता
सिद्धार्थनगर।प्रदेश व केंद्र सरकार एक तरफ जहां किसानों की आमदनी बढ़ाने व समस्याओं के निदान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।सिंचाई व्यवस्था को लेकर कई काम किए गए है।लेकिन कही न कही जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से किसानों के सामने रोजी रोटी की समस्या आना खबरों की सुर्खियां बटोर रहा होता है।डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पेड़रियाजीत में सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 4 साल पहले शासन की तरफ से लाखो रुपए खर्च करके ट्यूबल लगाया गया था।जो आज तक हाथी का दात बना हुआ है।इससे पानी नही आ रहा है जबकि कागजों में पूर्ण दिखा दिया गया है। गांव निवासी नरेंद्र दूबे ने बताया कि यह ट्यूबल जब से बना है आज तक उपयोग में नही आया है।ग्राम बढ़या के नाम से यह पास हुआ था जो पेडरियाजीत पशुचार की जमीन में लगाया गया है।इस पर किसी ऑपरेटर की तैनाती भी नही है।गांव निवासी रामकरन तिवारी ने बताया इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।हनुमंत यादव, अनिल दूबे, तपानाथ पाण्डेय आदि ने ट्यूबल को चालू करने की मांग की है।जिसमे क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो जायेगी।