डी0 एम0 की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
सोहावल अयोध्या, तहसील तहसील दिवस में जिला अधिकारी के समक्ष किसान नेता फरीद अहमद ने सालेपुर निमैचा पंचायत भवन पर खिरौनी नगर पंचायत बाबू कुलदीप पांडे द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिस पर डीएम के आदेशा अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान होनी चाहिए जिसकी शिकायत कई बार किसान नेता फरीद अहमद ने किया था सुनवाई ना होने पर आज जिलाधिकारी से फिर शिकायत कर कहा कि भवन खाली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी और 4 किलोमीटर दूरी राशन लेने जाना पड़ता है और आपके आदेश का भी पालन नहीं कर रहा है बाबू इसी बात का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खिरौनी को बुलाया अधिशासी अधिकारी के मौजूद न रहने पर एसडीम सोहावल को आदेश किया की 1 दिन का वेतन काटा जाए और जल्द से जल्द पंचायत भवन को खाली कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *