कुदरहा, बस्ती। महादेवा विधानसभा के पाऊं बाजार के शिव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यदि फ्री में घरेलू बिजली लेना है तो भाजपा को जिताना होगा। फ्री मे बिजली सिर्फ भाजपा सरकार मे ही संभव है। भाजपा ने राशन व दवा देने का काम किया। बीजेपी जुमलेबाजी की सरकार नहीं है जो कहता है वह करके दिखाता है। उन्होंने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी ये दोनों बच्चा है और हम उनके चच्चा है। विरोधी दल दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं है। पूरे देश व प्रदेश में मोदी का लहर बरकरार है। भाई हरीश द्विवेदी को आप सांसद बनाकर दिल्ली भेजें वहा से मंत्री बना कर भेजना हमारा काम है। भाजपा सरकार महिलाओं के लिए संसोधन करने जा रही है। अब यदि सौ सांसद रहेगे तो उसमें से 33 सांसद महिलाएं रहेगीं। महिलाओं को लखपती दीदी बनाने का काम सिर्फ भाजपा ने किया है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपपी दीदी बनाया है। राजा सुहेलदेव का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार ही करना जानती है। सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया, डाक टिकट जारी हुआ, ट्रेन चलाया गया, बहराइच में भाव मूर्ति का निर्माण कराया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि 10 वर्षों में जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ उतना विकास आज तक नहीं हुआ। हरीश द्विवेदी बस्ती के विकास पुरुष के समान हैं। एक बार पुनः कमल खिलाकर दिल्ली भेजें और अवशेष कार्य शीघ्र पूरा होगा।
भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए कहां कि भाजपा सर्व समाज की सरकार है। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग का निर्माण, कुदरहा-मुंडेरवा मार्ग का निर्माण, मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड सहित दर्जनों उपलब्धियां को गिनाते हुए जनता का प्यार व दुलार फिर मांगा। जिस पर लोगों ने हाथ उठा कर पुनः वोट देने का भरोसा दिलाया।
जनसभा में ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण पिंटू तिवारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव, सुभासपा के जिलाध्यक्ष मनोज राजभर, श्रीराम राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, विनोद राजभर, कुंता देवी राजभर, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन फूलचंद श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में प्रदीप पांडेय, आसमान सिंह, रघुनाथ सिंह, महंथ पाल, अभिषेक दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, राजू पांडेय, संजय पांडेय, सुग्रीव पाल, केडी चौधरी, राजेंद्र गौड़, सागर राजभर, सच्चिदानंद यादव, मिठाई लाल यादव, विजय यादव, जीत बहादुर यादव, महेंद्र यादव, परीक्षित राजभर, धर्मेंद्र चौधरी, ओमकार चौधरी, मेहंदी हसन, शत्रुंजय गिरी, विपुल गिरी, हरिकेश, शोखा कुमार, रवि गोस्वामी, अतुल दुबे, दिग्विजय गिरी गंगाराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।