शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म

बस्ती अप्रैल।  बस्ती जनपद  के दुबौलिया थानाक्षेत्र की एक युवती के साथ   शादी का झांसा देकर कई वर्षों से दुष्कर्म करने  का  मामला सामने आया है। आपको बताते चलें कि  युवती अपने परिजनो के साथ थाने पहुंची जहां उसने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने मामला दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक यवुती की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी तो इस बात की जानकारी होने पर आग बबूला आरोपी युवक पीड़िता के घर पर जाकर बवाल करने लगा।जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनो के बीच मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस बीच आरोपी बुद्धसागर निवासी ग्राम रामनगर, दुबौलिया ने शादी का झांसा देकर कई वर्षो से युवती के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पहले युवती ने भी अपने घर कुछ नहीं बताया। अब युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गया तो आरोपी बवाल करने लगा। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बुद्धसागर के खिलाफ दुष्कर्म का  मुकदमा दर्ज  कर लिया गया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *