जल संरक्षण जीवन के लिए महत्वपूर्ण, डॉ चंद्र मिलन वर्मा

*
बस्ती,महिला पी जी कॉलेज बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस के प्रथम सत्र में आज छात्राओं द्वारा श्रम दान हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई,रैली को प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,शास्त्री चौक पर पहुंच कर स्वयं सेविकाओं ने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया, व प्रतिमा के चारो तरफ बने पार्क,रेलिंग,इत्यादि की सफाई कर राष्ट्रीय सेवा योजना की अवधारणा के अनुरूप श्रम दान की सार्थकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया,
राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में जल संरक्षण जीवन में महत्वपूर्ण विषय पर मुख्य वक्ता डॉ चन्द्र मिलन वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ए पी एन पी जी कॉलेज बस्ती, व विशिष्ट वक्ता डॉ आर एन चौधरी शिक्षा विद,ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया,
मुख्य वक्ता डॉ चन्द्र मिलन वर्मा ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण जीवन में महत्वपूर्ण है,जल का संचय व संरक्षण कर हम जीवन को स्वस्थ्य और सुखमय बना सकते है,देश में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ जल मिले इसके लिए सरकार सार्थक और महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है,किंतु सरकार के साथ ही साथ हम सबका दायित्व है कि जल का संरक्षण करे,
विशिष्ट वक्ता डॉ आर एन चौधरी ने कहा कि जल ही जीवन है,जल के बिना जीवन की परिकल्पना भी नही की जा सकती,अतः सबको मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा,
कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा रघुवर पाण्डेय ने किया,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ प्रियंका मिश्रा, डॉ कमलेश पाण्डेय,नेहा श्रीवास्तव,मोनी पांडेय सहित एन एस एस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *