23 मार्च को सुखदेव, राजगुरु और सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बस्ती 21मार्च।भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के आह्वान पर 23 मार्च को जिला अस्पताल बस्ती में प्रातः 9 बजे से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित है। आस्था क्लीनिक कटेश्वर पार्क में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि रक्तदान से हम दूसरों का जीवन बचाने में समर्थ होते हैं। डा. नवीन सिंह, डा. प्रवेश कुमार और डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, युवा भारत, विश्व संवाद परिषद, इंडियन योग एसोसिएशन और आर्य समाज आदि संस्थाएं सहयोग करेंगी। कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्त का नवीनीकरण होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इस अवसर पर कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति ने शिविर में महिलाओं की सहभागिता का आश्वासन दिया। बैठक में गरुण ध्वज पाण्डेय, चंद्रप्रकाश चौधरी,अनुराग शुक्ल, राम मोहन पाल, कीर्ति, परवेज आलम, शन्नो दुबे, सूर्य प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, नीलम सिंह, मनीष त्रिपाठी, अजीत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *