लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का पिछले दिनों बंटवारा कर दिया गया।नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज,अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग का जिम्मा सौंपा गया।विभाग मिलने के बाद नवनियुक्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बधाई देने वालों का तांता लग गया।इसी बीच हाईकोर्ट के तेज तर्रार अधिवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव सुभासपा तनवीर रज़ा खां ,एडवोकेट ने ओमप्रकाश राजभर से मिलकर उनको गुलदस्ता भेंट किया और मंत्री बनने पर शुभकामना दी।