बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बस्ती, गोरखपुर मण्डल के प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी/ जन सूचना अधिकारी से तीन बिन्दुओं पर सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। उन्होने जानना चाहा है कि वर्ष 2023 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा अभियान के तहत बस्ती के समस्त ब्लाकों में कुल मिलाकर कितने तिरंगे झण्डे लगाये गये थे और प्रति झण्डे की क्या लागत आयी थी।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने पूंछा है कि जनपद में ब्लाकवार चलने वाले सिलाई केन्द्रों की कुल कितनी संख्या है और प्रशिक्षुओं की कितनी संख्या है। केन्द्रों पर सरकार द्वारा कौन-कौन सी निःशुल्क सुविधायें उपलब्ध करायी जाती हैं और एक सिलाई केन्द्र पर शासन द्वारा कितना धन व्यय किया जाता है। सिलाई केन्द्रों पर कार्यरत महिलाओ को कितना मानदेय भुगतान किया जाता है और उसकी प्रक्रिया क्या है।