अविरल सेवा संस्थान के तत्वाधान में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन संपन्न
लखनऊ, अविरल सेवा संस्थान, सभागार, दयाल फोर्ट विष्णु पुरी, लखनऊ में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार/ से.नि. पुलिस महानिदेशक महेश चंद्र द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि अशोक झंझटी, विशिष्ट अतिथि निर्भय नारायण गुप्त रहे।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
वाणी वंदना प्रतिभा गुप्ता ने किया। संस्थान की बारे में संक्षिप्त जानकारी संस्थान की अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित भावना ने प्रस्तुत किया।कुशल संचालन संस्थान के महामंत्री चंद्र देव दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा डॉ अलका अस्थाना को अविरल काव्य गंगा समान, कुलदीप कलश एवं सौरभ शुक्ल को अविरल काव्य गौरव सम्मान पत्र,माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार पांडेय, डॉ.शरद पांडेय आवारा, अशोक कुमार मिश्र झंझटी,सुरेंद्र कुमार शुक्ला, निर्भय नारायण गुप्त, डॉ ममता पंकज,सौरभ शुक्ल,आलोक रावत आहत लखनवी,संपत्ति कुमार मिश्र भ्रमर लखनवी, डॉ हरी प्रकाश हरि, राम राज भारती,राजेश कुमार सिंह श्रेयस, डॉ जय प्रकाश तिवारी, डॉ अलका अस्थाना अमृतमयी, डॉ रेनू सिंह,ऋतु राज पांडेय ऋषि, डॉ सीमा गुप्ता,राकेश कुमार गुप्ता आदि ने अपने गीत, गजल,छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
संक्षिप्त काव्यांश अधोलिखित है:
बिन श्याम के अधूरा हो गया है ब्रजधाम: ऋतुराज पांडेय।
पहले तेरा ही नाम लिखती हूं,मां तुझे प्रणाम लिखती हूं: डॉ शोभा दीक्षित भावना।
सज्जनों के साथ मीठे,दो बोल जिंदगी है: राम राज भारती।
सत्य की साधना कर, सफल आये हैं।
सुप्त सदियों दे मन कमल आए हैं: कुलदीप कलश।
ना मिलिहे कछू राजधानी मा, मजा लूटव हिया राजधानी मा: प्रवीण कुमार पांडेय आवारा।
दुनिया ये कितनी झूठी फिलहाल चल रही है:कीर्ति वाणी।
बच्चों के हित दाना पानी ढूंढती है:सौरभ शुक्ल
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हरिमोहन बाजपेई द्वारा किया गया।
अध्यक्ष,
डॉ. शोभा दीक्षित ‘भावना’
अध्यक्ष







Views Today : 17840
Who's Online : 33