प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बहराइच की दिशा में NAPSA का सार्थक कदम
रिपोर्टर सैयद अकरम सईद
बहराइच ब्यूरो चीफ नॉन-एडेडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (NAPSA), बहराइच द्वारा सिटी ऑडिटोरियम में प्लास्टिक कचरा कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अभियान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरणों में नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, गणेश वंदना, काव्य-पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं Unity in Diversity जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा और युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। विद्यालयों और बच्चों के माध्यम से हम परिवारों और पूरे समाज की आदतों में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमें अनावश्यक प्लास्टिक का उपयोग कम करने, वस्तुओं के पुनः उपयोग और कचरे के उचित निस्तारण को अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाना होगा। कार्यक्रम में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी , मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता अजीत प्रताप सिंह चेयरमैन NAPSA एवं ब्लॉक प्रमुख, हुजूरपुर DSP सुश्री हर्षिता तिवारी , अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत्र RSS के जिला प्रचारक अजय सहित अनेक गणमान्यजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। सभी विद्यालयों, प्रबंधकों, शिक्षकों एवं विशेष रूप से बच्चों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस अभियान को सफल और सार्थक बनाया।