कवि दिवस पर कवियों ने किया हृदयस्पर्शी का

कवि दिवस पर कवियों ने किया हृदयस्पर्शी का पाठ

हिन्दुस्तानी एकेडेमी में मनाई गई राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जन्म जयंती

प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0प्र0, प्रयागराज के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जन्म जयंती पर आज ‘कवि-दिवस’ के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सम्मानित कवियों का स्वागत शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने कहा ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के जन्म-शताब्दी वर्ष के अवसर पर सर्वप्रथम वर्ष 1987 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कवि-दिवस मनाए जाने की शुरूआत हुई। कवि दिवस मनाने की संकल्पना हिंदुस्तानी एकेडेमी के तत्कालीन सचिव एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. जगदीश गुप्त की थी।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि जनकवि प्रकाश (प्रयागराज) तथा संचालन डॉ. पीयूष मिश्र ‘पीयूष’ ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ. अमिताभ त्रिपाठी (प्रयागराज), डॉ0 सुरेश अवस्थी (कानपुर), सुनील दानिश (प्रयागराज), शैलेन्द्र (प्रयागराज), जयकृष्ण राय ‘तुषार’ (प्रयागराज), संतोष शुक्ला ‘समर्थ’ (प्रयागराज), शिखा सिंह (आगरा), राधा शुक्ला (प्रयागराज), अमित श्रीवास्तव (लखनऊ), अकांक्षा बुन्देला (वाराणसी) ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन में कवियो ने कविता के सभी रसों से सराबोर किया तथा समाज की विसंगतियों पर प्रहार करते हुए कविताएँ सुनायी गयीं। विशेषकर सामाजिक सरोकारों से रुबरु होते हुए रचनाकारों ने रचनाओं में विविध रंग उड़ेले जिनका रसास्वादन करके श्रोता भाव विभोर हो गये। श

कार्यक्रम के अंत में एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर धर्मराज पटेल (पूर्व सांसद), अनुग्रह नारायण सिंह (पूर्व विधाय), डॉ. कल्पना वर्मा, रधुनाथ द्विवेदी, अरिंदम धोष, प्रेमचंद प्रजापति, वजीर खान, अखिलेश द्विवेदी, नजर इलाहाबादी, जितेन्द्र मिश्र ‘जलज’, कुमार विकास, अभिजीत मिश्रा, शरद श्रीवास्तव, बिरेन्द्र तिवारी, डॉ. संजय कुमार सिंह, एम. एस. खान सहित शोधार्थी एवं शहर के गणमान्य आदि उपस्थित रहे।