अयोध्या में भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन, साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आज भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। लक्ष्मणघाट स्थित श्री हनुमत हरिराम सदन में आयोजित भव्य वार्षिक भंडारे में नगर के विशिष्ट साधु-संतों और बड़ी संख्या में गृहस्थ श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ आयोजन इस वार्षिक आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और श्री जानकी वल्लभ जी की स्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम के आयोजक म. रामलोचन शरण के संयोजन में आयोजित इस भंडारे में साधु-संतों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर संतों को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद परोसा गया। अनेक श्रद्धालुओं ने लिया लाभ भंडारे में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के गणमान्य जनों, विशिष्ट साधु-संतों और गृहस्थों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं ने इसे धर्म और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक म. रामलोचन शरण ने सभी संतों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु कृपा और संतों के आशीर्वाद से यह भंडारा प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।