गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बाबू ढ़ेर, मुख्य आरक्षी भी हुए जख्मी

हत्या, हत्या के प्रयास समेत 10 मुकदमों का आरोपी था मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू, मौके से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद
गोरखपुर सोमवार देर रात करीब 11 बजे खोराबार थाना क्षेत्र के फोर लेन रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन, निवासी खुदनपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश के कब्जे से **एक .32 बोर पिस्टल, एक मोटरसाइकिल तथा भारी मात्रा में खोखा और कारतूस** बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां चिकित्सकों की मृत्घोषित कर दियपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पर हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी तथा पुलिस हिरासत से फरार होने
 सहित कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वर्ष 2012 और 2021 के हत्या के मामलों में उसके विरुद्ध धारा 82 और 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी थी तथा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले से पुलिस हिरासत से फरार होने का मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। घायल बदमाश और घायल पुलिसकर्मी दोनों का उपचार कराया जा रहा है।
———————