10 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित होगा रोज़गार मेला 

10 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित होगा रोज़गार मेला

बहराइच । जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के अन्तर्गत रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर में 10 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से रोज़गार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं कौशल विकास प्रशिक्षित आदि योग्यता धारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्रों/छाया प्रतियों के साथ इच्छुक पुरूष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

सेवायोजन अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि रोज़गार में सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इन्टरप्राइजेज द्वारा कार्यालय पर्यवेक्षक/स्टोर प्रबन्धक की 75 पदों पर स्नातक/आईटीआई उत्तीर्ण, आयु 18 से 40 वर्ष वेतन रू. 27,000, ब्राइट फयूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक कलस्टर सेल्स आफिसर के 66 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20 से 35 वर्ष, वेतन रू. 21,000, यंग इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड व धनवर्षा बायोप्लान्टेक प्रा.लि. द्वारा 40 सेल्स रीप्रेजेन्द्रटिव के पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष, वेतन रू. 11,500, भारतीय जीवन बीमा निगम नानपारा द्वारा एजेन्ट 30 पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष, वेतन रू. 15,600 तथा काशी एग्रो बायोटेक्नालाजी प्रा.लि. द्वारा फील्ड आफिसर के 30 पदों पर इन्टर/स्नातक उत्तीर्ण, आयु 18 से 35 वर्ष, वेतन रू. 17,500 प्रति माह हेतु साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः