जय लक्ष्मी नारायण

जय लक्ष्मी नारायण

 

जय लक्ष्मी माता, जय नारायण,

कर दो जीवन आज सुहावन।

 

शंख ध्वनि से मंगल हो,

हर मन में उजियारा हो।

 

कमलासन पर माँ विराजे,

विष्णु कृपा सब पर साजे।

 

धन से पहले प्रेम दो,

भक्ति का सुंदर नेम दो।

 

दुख की छाया दूर करो,

मन में हरि का नूर भरो।

 

घर-आँगन सुख से भर जाए,

हर जन हरि गुण गाए।

 

लक्ष्मी-विष्णु साथ हमारे,

कट जाएँ संकट सारे।

 

जय-जय श्री हरि भगवान,

रखना सबका सदा सम्मान॥

 

राजलक्ष्मी श्रीवास्तव

जगदलपुर राजिम

छत्तीसगढ़