25 विद्यालयों के लगभग 1,250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आकर्षक मार्च पास्ट से गूंजा स्टेडियम
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएवाई) के तत्वावधान में तीन दिवसीय बस्ती खेल संगम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कर्नल के.सी. मिश्रा एवं अभय पाल ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर खेल आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट निकालकर खेल भावना, अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। मार्च पास्ट के दौरान पूरा स्टेडियम खिलाड़ियों के उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। इस वर्ष बस्ती खेल संगम में जिले के 25 विद्यालयों के लगभग 1,250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
खेल संगम में छह खेल वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी बालक वर्ग, कबड्डी बालिका वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग एवं बैडमिंटन बालिका वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
इस आयोजन में आरसीसी स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, एसएनएसबी हरैया स्कूल, एसएसईएस हरैया स्कूल, रामबाग बॉयज स्कूल, रामबाग गर्ल्स स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, जागरण पब्लिक स्कूल, बेगम खैर, राजकीय इंटर कॉलेज, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, शुभम ग्लोबल स्कूल, जयपुरिया स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, यूनिक साइंस एकेडमी, यूनिक ग्लोबल स्कूल, फीनिक्स स्कूल, डेली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल, आरएलएसएमसीआईएस स्कूल, आरडीसीएस टिनिच स्कूल, सीएमएस स्कूल, ओमनी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर शिवा कॉलोनी एवं श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं को तकनीकी रूप से सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में शिव प्रकाश सिंह, विवेक पांडेय, रमेश चौधरी, अभिषेक सिंह, कमर खलील, ज्ञान उपाध्याय, दीप पटेल एवं विजय चौधरी सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आयोजन के संयोजन में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, काजी फरजान, हेमंत पांडेय, यथार्थ श्रीवास्तव, अंकुर उपाध्याय एवं अमित राय सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, विद्यालय प्रबंधनों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस्ती खेल संगम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस आयोजन में जिस उत्साह और बड़ी संख्या में विद्यालयों की सहभागिता देखने को मिली है, वह बस्ती में खेल संस्कृति के विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों और खिलाड़ियों को आयोजन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
पहले दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। पहले दिन अपने मुकाबले जीतने वाली टीमें एवं खिलाड़ी अगले चरण में प्रवेश करेंगे। प्रतियोगिताओं का सिलसिला 27 नवंबर को भी अनवरत जारी रहेगा। आगामी दिनों में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
बस्ती खेल संगम का पहला दिन उत्साह, अनुशासन, खेल भावना और व्यापक विद्यालयी सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







Views Today : 18943
Who's Online : 30