खेलकूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास, पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक- मीनाक्षी सिंह
लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। खेल कूद से बच्चों का होता है सर्वागिड़ विकास, पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी आवश्यक है, खेलकूद के बिना जीवन अधूरा रह जाता है यह विचार खण्ड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया के परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया, विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया, उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर प्रत्येक विकास क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गतिमान है, दौड़ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर में गोपालपुर ऊँजी के सनी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बालिका वर्ग में प्रिया, अंकिता, लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कबड्डी में वेदपुर नचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खो-खो में भरूकहवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, व्यक्तिगत चैम्पियन ओम, अंशु और अर्चना न्याय पंचायत पारा बनी, न्याय पंचायत स्तर पर बैरागल प्रथम, दूसरे स्थान पर पारा और तीसरे स्थान पर भरुकहवा रहा, लोकगीत, लोक नृत्य और राष्ट्रीय एकांकी में अर्चना की टीम, समूह गान में कोमल की टीम प्रथम रही, इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रंजन सिंह, रामपाल चौधरी, दिवाकर सिंह, दिनेश सिंह, धनश्याम पाण्डेय, दिनेशजी शुक्ल, अर्चना तिवारी, रामपाल सिंह, अनिल सिंह, प्रवीन सिंह, शिव पूजन आर्य, शैलेन्द्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह, नीरज कुमार, दिलीप सिंह, संजय सिंह, विनय कुमार, संदीप पाण्डेय, धर्मेन्द्र चौहान, समर बहादुर, घनश्याम, महेश कुमार, ललन चंद्र त्रिपाठी, योगिता देवी, रेशमा खातून, अनिल ठाकरे, फुर्ती राम, अभिषेक तिवारी, सोनू, सुजीत आदि की सहभागिता रही।







Views Today : 18941
Who's Online : 30