बस्ती थाना छावनी पुलिस, स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम की सयुक्त कार्यवाही मे पटखापुर तिराहा सर्विस लेने के कुछ दूरी पर 03 अभियुक्तों को चोरी करने के औजार व चोरी का लगभग 100 लीटर डीजल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा 313, 317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. भीम पाण्डेय पुत्र शीतल प्रसाद पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर ₹25000/- का इनामिया अभियुक्त ।
02. धीरज गोस्वामी पुत्र सत्यनरायण गोस्वामी निवासी उत्तेरथु गोसाई का पूरवा थाना ईबराहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर ।
03. मोहन पाण्डेय पुत्र जालेन्धर पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर शामिल है।