बिहार ब्लॉक के सुनियावा प्राथमिक विद्यालय में दूसरी बार चोरी: अज्ञात चोरों ने घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तारी की मांग की

बिहार ब्लॉक के सुनियावा प्राथमिक विद्यालय में दूसरी बार चोरी: अज्ञात चोरों ने घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तारी की मांग की

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के विकासखंड बिहार क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सुनियावा में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने बताया कि यह इसी विद्यालय में चोरी की दूसरी घटना है। इससे पहले 3 मई 2026 की रात भी विद्यालय में चोरी हुई थी। लगातार विद्यालयों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने इन घटनाओं को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही चोरियों से विद्यालय परिवार मानसिक रूप से परेशान है। आशंका जताई जा रही है कि विद्यालय में रखे जरूरी सामानों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण चोर लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और नाराजगी है। वही खण्ड शिक्षा अधिकारी वंशी धर पाण्डेय का कहना हैं कि मामलें की उच्च अधिकारियों से मामलें की गम्भीरता से करेंगे शिकायत,वही थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह हथिगवां का कहना है कि तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी