एक शाम फ़ौक बहराइची के नाम मुशायरा बहुत कामयाब रहा
बहराइच फखरपुर युनिटी फाउंडेशन के तत्वाधान में विगत रात्रि युनिटी कालेज फखरपुर में जिले के प्रसिद्ध युवा शायर फ़ौक बहराइची का जश्न (एक शाम फ़ौक बहराइची के नाम) से मनाया। एक शाम फ़ौक बहराइची के नाम आयोजित मुशायरे की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर अल्ताफ अंजुम फखरपूरी व संयोजन आफाक अंजुम फखरपूरी ने किया। उक्त कार्यक्रम सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वाजिद खान,डाक्टर नज़ीर बेग,सरपरस्त हासिर खान नामुन, वही अहमद ठेकेदार,डाक्टर ज़फ़ीर अहमद,रिज़वान खान बबलू अल्ताफ अंजुम व आफाक अंजुम ने युवा शायर फ़ौक बहराइची को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया व साहिब ए जश्न समेत सभी शायरों की गुलपोशी की गई।इसके बाद रईस सिद्दीकी की निजात में नातिया शायरी का पहला दौर अंजाम दिया गया।नातिया मुशायरे के बाद ग़ज़ल के मुशायरे का आग़ाज़ हुआ जिसकी निज़ामत ज़ौक जल्दी ने अंजाम दी।इस मुशायरे में फ़ौक बहराइची,रईस सिद्दीकी बहराइची,तारिक हाशिम,डाक्टर सग़ीर सिद्दीकी,उमर नानपारवी,पी के प्रचण्ड,जौहर नगरौरवी,शफक अंसारी, नीलेंद्र थाना जरवल,ज़ौक जरवली ,अशोक सागर,शहनवाज़ खान, कलीम खान,डाक्टर ज़फ़ीर ,आफाक अंजुम व सदर ए मुशायरा अल्ताफ अंजुम ने बेहतरीन ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे सदस्य ज़िला पंचायत सदस्य मौलाना सरवर कासमी ने सईद अहमद फुरकान अहमद व दीगर पत्रकारों व सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमियों ने शिरकत और शायरों की बेहतरीन प्रतिभागिता पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।