* लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास की है घटना
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास राम जानकी मार्ग पर चलती टैंपो चालक को मोटर साइकिल सवार दो युवक सरिया से मार रहे थे तभी बैसिया चौराहे से दुकान पर बेचने के लिये किराना का सामान ले जा रहा युवक बाइक सवार से सीधे टकरा गया। जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायला हो गये। घंटों इंतजार के बाद एंबुलेंस न पहुंचता देख ग्रामीणों ने टेंपो से सीएचसी कुदरहा पहुंचाये। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कलवारी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी आकाश पुत्र सदा शंकर टेंपो लेकर धनघटा की तरफ से आ रहे थे। तभी लालगंज थाना क्षेत्र के हरखौलिया ऊर्फ मटियरिया निवासी अवधेश पुत्र सुरेंद्र व शुभम पुत्र फूलचंद मोटर साइकिल से घर की तरफ आ रहे थे। संतकबीर नगर जनपद के दुल्हापार चौराहे के पास पहुंचे तभी टैंपो चालक से विवाद हो गया। वहां से टेंपो चालक घर के लिए भगा और दोनों युवक बगल में गाड़ी लगा कर मारने लगे। चकिया गांव के पास भगाते पहुंचे तो दोनों युवक राड़ से भी वार किया। तभी बैसिया चौराहे से धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 20 वर्षीय शैलेश पुत्र ओम प्रकाश अपने मामा के किराने की दुकाने से बेचने के लिये सामान लेकर रामपुर जा रहे थे। सामने से मार-पीट करता आ रहा बाइक सवार दो युवक से टकरा गया। जिसमे तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों ने आनन फानन मे सीएससी भेजवाया। चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरो ने बताया कि दोनों दूल्हापार के पास से ही मार करते आ रहे थे। बाइक सवार युवक नशे में भी थे।
टेंपो चालक ने बताया कि बिना किसी गलती के हमें रोक रहे थे मैं डर से नहीं रुका और रास्ते भर मारते आ रहे थे। दोनों नशा किये हुए थे।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने बताया कि टैंपू चालक की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है। संत कबीर नगर जनपद से मारपीट होने की बात बताया जा रहा है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
इनसेट:…..
घंटों इंतजार के बाद नहीं पहुंचा एम्बुलेंस तलडफते रहे युवक: दुर्घटना होने के बाद एक युवक को स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल पर बैठकर चिकित्सा के पास लेकर चले गए लेकिन दो युवक मार्ग के किनारे घंटो पड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया लेकिन गाड़ी समय पर नहीं आया। एक घंटे बीत जाने बाद अवधेश और शुभम को ई रिक्शा पर लड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन पिपरपाती के पास एम्बुलेंस मिला और उसपर बैठा कर अस्पताल ले जाया गया।