दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स के बच्चों द्वारा मातृ दिवस पर स्नेह, सम्मान और उत्साह सुंदर संगम

दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स के बच्चों द्वारा मातृ दिवस पर स्नेह, सम्मान और उत्साह सुंदर संगम

बस्ती। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स, पचपेड़ीया रोड ब्रांच में 9 मई को मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमर मणि पांडेय जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत विशेष है, क्योंकि हम अपनी माताओं को सम्मानित कर रहे हैं। माँ का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च है और उनका प्रेम व समर्थन सदैव अविस्मरणीय रहता है।

प्रिंसिपल अर्चना पांडेय जी ने सभी माताओं को उनके विशेष दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय की ओर से माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह का एक छोटा सा उपहार है।

एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित माताओं को धन्यवाद दिया।

वाइस प्रिंसिपल श्री दिनेश त्रिपाठी जी ने भी सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मदर्स डे गेम प्रतियोगिता में विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया:

प्रथम स्थान: दीपा

द्वितीय स्थान: आकृति सिंह

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनमें प्रमुख हैं:

श्रीमती नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आराध्या सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अभिषेक वर्मा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब शेख, नंदिनी गाडिया, प्रिया पांडे, रश्मि शुक्ला, प्रीति मिश्रा।

अंत में, सभी माताओं को पुनः शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन सभी के लिए यादगार सिद्ध