बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी
सभाजीत सिंह को वाल्टरगंज, अमित कुमार को गौर और अनुपम त्यागी को महिला थाने की कमान
बस्ती। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 25 नवंबर 2026 को किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में कोतवाली बस्ती में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण थानों की कमान दी गई है।
नई तैनाती के तहत कोतवाली बस्ती में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात निरीक्षक सभाजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज बनाया गया है। वहीं, बड़ेवन चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार को थानाध्यक्ष गौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में अमहट चौकी प्रभारी रहीं उपनिरीक्षक श्रीमती अनुपम त्यागी को थानाध्यक्ष महिला थाना नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल के बाद तीनों अधिकारियों के कंधों पर संबंधित थानों की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।







Views Today : 18940
Who's Online : 30