बस्ती। जनपद के कप्तानगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम कौड़ीकोल निवासी आदर्श वर्मा पुत्र चंद्रशेखर चौधरी का चयन एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से जीएसटी
इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में 3925वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और आसपास के लोगों में खुशी की लहर है।
आदर्श वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के अपने हो विद्यालय चंद्रशेखर इंटर कॉलेज, कौड़ीकोल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे आदर्श ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रणजीत द्वारा बधाई दी।
आदर्श वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, छोटे भाई-बहन, परिवार और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पाने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करनी चाहिए, सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता ने गर्व व्यक्त किया है।