वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन, शॉल और प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्मानित
अम्बेडकरनगर।पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर (खजूरडीह), अंबेडकर नगर के वरिष्ठ और सम्मानित शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव(शिक्षक-अंग्रेजी) ने 31 मार्च 2026 दिन सोमवार को अपने राजकीय सेवाकाल का अंतिम कार्य दिवस व्यतीत करके अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति प्राप्त की इस विद्यालय में आपका 8 वर्षों का सेवाकाल सादगी,समर्पण,सज्जनता और समयबद्धता के एक स्वर्णिम इतिहास के रुप में हमेशा याद किया जाएगा।इस भावप्रवण अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से आपको अनंत हार्दिक शुभकामनाएं।आपका आगामी जीवन स्वस्थ,सुखद और शांतिपूर्ण हो यही हम सब की मंगल कामना है।
विद्यालय के निरंतर विकास हेतु आपका स्नेह,सहयोग और अमूल्य अनुभवों से प्रेरित मार्गदर्शन हमेशा हम सबको मिलता रहे यही आकांक्षा है। राजेंद्र प्रसाद यादव (सहायक अध्यापक – अंग्रेजी) का विदाई समारोह 4 अप्रैल, 2026 को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. जय चन्द की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. रिंका सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, महेश कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश, शिवनारायण सिंह, आशीष कुमार यादव, कार्यालय सहायक आशीष श्रीवास्तव, शिक्षक संघ अंबेडकर नगर के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव, महामंत्री इंद्रजीत यादव एवं ग्राम पंचायत खजूरडीह के सम्मानित अभिभावक इंद्रजीत वर्मा, परशुराम वर्मा एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।