आशा बहुओं के बकाया भुगतान में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी – डीएम
*सभी एमओआईसी को आशा से संबंधित बकाया राशि की सूची सीएचसी पर चस्पा करने के निर्देश*
अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दिनांक 10 मार्च 2026 को देर सायं आशा कार्यकर्ताओं से संबंधित लंबित/बकाया भुगतान की के स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि आशा बहुओं से संबंधित सभी बकाया राशि की सूची सीएचसी और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर अनिवार्य रूप से चस्पा कराया जाय। डीएम ने सभी सम्बन्धित को 10 दिवस के भीतर बकाया भुगतान की सूची फीडिंग करते हुए अगले मीटिंग में हार्ड कॉपी लाने हेतु निर्देशित किया।
डीएम ने बैठक में सभी आशाओं से उनके द्वारा किए गए कार्यों यथा आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पोलियो , डाट्स, टीकाकरण आदि से संबंधित बकाया भुगतान संबंधी जानकारी ली। डीएम ने सभी संबंधित को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं, बैठक में अनुपस्थित बर्दाश्त नहीं। बैठक में एसटीएस बसखारी द्वारा आशा भुगतान से संबंधित कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को एसटीएस बसखारी को क्यों न उनकी बर्खास्तगी की जाए का नोटिस जारी करने तथा प्राप्त नोटिस के जवाब को आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि 2019 से लेकर अब तक आशा बहुओं से संबंधित सभी बकाया लंबित बकाया भुगतान की एक्सेल सीट तैयार करते हुए 10 दिवस के भीतर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आशाओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त बीसीपीएम को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ समस्त संग़नियों को किस-किस योजना/मद में आशाओं को कितना–कितना इंसेंटिव प्राप्त होता है का प्रशिक्षण देने तथा इसके उपरांत समस्त तथा संगनियों द्वारा सभी आशाओं को उक्त जानकारी से स्पष्ट रूप से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल, समस्त एमओआईसी, बीसीपीएम, एसटीएस एवं अन्य संबंधित चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।