बिना जांच कराये शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराना अन्यायपूर्ण-संजय द्विवेदी

बिना जांच कराये शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराना अन्यायपूर्ण-संजय द्विवेदी

 

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि बिना जांच कराये शिक्षकों पर नकल के आरोप में मुकदमा दर्ज कराना अन्यायपूर्ण है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।

श्री द्विवेदी ने कहा कि संगठन ने वस्तुस्थिति से अवगत करने के लिए स्थानियों लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक का नकल करने में कोई योगदान नहीं है, फिर भी उन्हें सजा देना नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में थर्ड पार्टी एंट्री कैसे हुई, यह जांच का विषय है। निर्दोष शिक्षकों को परेशान किया गया तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रधानाचार्य श्री अवधराज के साथ हुए दुर्व्यवहार के प्रकरण को भी संगठन ने गंभीरता से लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी कर दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया है। संगठन दोनों घटनाओं पर नजर बनाये हुए है। हम किसी भी शिक्षक व प्रधानाचार्य के के विरुद्ध हुए अपमानजनक कार्रवाई का विरोध करेंगे।