केंद्र सरकार का बजट बहुत ही सराहनीय : शिव प्रकाश मिश्र सेनानी
कुंडा प्रतापगढ़। केन्द्र सरकार का बजट बहुत ही सराहनीय है। केन्द्र सरकार हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। आज विकास कार्य दिखाई पड़ रहा है। उक्त बाते विधानसभा कुंडा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कही। जिला महामंत्री पवन गौतम ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास कार्य कर रही है। जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र ने केन्द्र बजट की सराहना करते हुए कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवाओं को समर्पित बजट है। इस अवसर पर पत्रकार एवं भाजपा नेता भूपेंद्र पांडेय, कार्यालय प्रभारी उमा लाल तिवारी, लालजी शुक्ला, कृष्ण शंकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष बिहार प्रेम कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर राम मूरत पटेल, मंडल अध्यक्ष कुंडा रूपा गौतम, मंडल महामंत्री सकरदहा विभय सिंह, राजेश शुक्ल, आलम, राघवेंद्र गौतम, दिनेश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।