• प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव को विद्यालय में बच्चों के बीच करे साझा- अर्जुन प्रसाद
• खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को रुचिकर शिक्षा करे प्रदान- अंकित तिवारी
पौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय पोषण एवं पढ़ाई विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा किया गया। जिसमें जमीनी स्तर पर लाभार्थियों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को धरातल पर उतर कर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि सीएम फेलो अंकित तिवारी व सीडीपीओ अनुज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यत्रियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव को विद्यालय पर बच्चों के बीच साझा करें। यदि कहीं कोई व्यवधान आता है तो हमें अवगत कारण हम आपके साथ हैं।
विशिष्ट अतिथि सीएमफेलो अंकित तिवारी ने शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आवश्यक संतुलित आहार, सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका, नियमित स्वास्थ्य देखभाल व स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहां की प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रो को प्री प्राइमरी के रूप में विकसित करे। खेल खेल के माध्यम से बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान करें। कक्षा कक्ष में सुरक्षित, स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण में बच्चो को शिक्षा प्रदान करें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री समाज की प्रथम पंक्ति की योद्धा हैं। उनके द्वारा किया गया प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढियों के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
विशिष्ट वक्ता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद पांडेय ने शिक्षा एवं पोषण की आपसी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभिक वर्षों में पोषण एवं शिक्षा की गुणवत्ता ही बच्चों के भविष्य की दिशा तय करती है। इसके साथ-साथ टीएलएम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।
सीडीपीओ अनुज कुमार ने कहा कि सभी कार्यकारी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को बच्चों के बीच साझा करें। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। सुपरवाइजर ज्योति वर्मा वी सिमरन ने भी विस्तार से लोगों को जानकारी दी।
स्नेह लता सिंह, विद्योतमा चौहान, गरिमा सिंह, अनुराधा दुबे, इंद्रावती देवी, सविता यादव, उर्मिला देवी, ममता मुन्नी देवी सुभसनी, आशा चतुर्वेदी सहित तमाम कार्यकत्रियों मौजूद रहे।