महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सरयू तट स्थित नित्य आरती सेवा समिति के स्थल पर समाजसेवी संस्था ‘अयोध्या धाम’ की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर सरयू मैया की आराधना की।
नित्य आरती सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सरयू तट दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। संस्था द्वारा यह आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। दीपदान कर सभी ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अंतिम पायदान के व्यक्ति की मदद ही सच्ची सेवा सुरेश यादव
इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि देव दीपावली का पर्व दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है और संस्था आगे भी जरूरतमंदों के हित में कार्य करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि सुरेश यादव गरीब परिवारों की सहायता, बेटियों के विवाह में सहयोग और वस्त्र वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। कार्यक्रम में नित्य आरती सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम महाराज ने सुरेश यादव के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना सराहनीय है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कामना की कि सुरेश यादव को विधायक बनकर और व्यापक स्तर पर जनता की सेवा करने का अवसर मिले। दीपोत्सव में मुकेश दास शास्त्री, श्याम शास्त्री, प्रदुम पांडेय, रवि शंकर मिश्रा, अमित, अनुज, मयंक दास शास्त्री, रुद्रा, सोमई निषाद, दुर्गा माझी, रामू यादव, शिव यादव, रजनीकांत तिवारी, कर्मवीर यादव, रवि यादव, शिवमंगल यादव, राधे राधे सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु एवं संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।






Views Today : 17517
Who's Online : 19