अनुराग लक्ष्य, 25 नवम्बर
मुम्बई संवाददाता ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ।
कहते हैं कि इन्सान की ज़िंदगी में इन्सानों के नाम का बहुत बड़ा रोल होता है और कुछ माँ बाप तो जो नाम अपने बच्चों का रखते हैं उनमें वो गुण भी देखना चाहते हैं। शायद इसी लिए हर मां बाप अपने बच्चों का नाम महापुरुषों और पीर पैगंबरों के साथ भी जोड़ देते हैं कि मेरे बच्चों में उनका अक्स दिखाई दे। लेकिन फिल्मी दुनिया की बात करें तो यहां सारे सेंटीमेंट्स को एक झटके में अलग कर दिया जाता है। क्योंकि उन्हें वोह नाम अच्छे लगते हैं जो पुकारने में छोटे और आकर्षक हों।
आज हम कुछ ऐसे ही नामों से पर्दे उठाएंगे जो फिल्मों आने के पहले कुछ और थे और फिल्मों में आकर कुछ और हो गए।
दिलीप कुमार,,,,,,
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को कौन नहीं जानता, आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी पॉपुलर्टी और शोहरत में कोई कमी नहीं आई।
फिल्मों में आने से पहले दिलीप कुमार साहब को यूसुफ खान के नाम से जाना जाता था, जो पेशावर में एक फल विक्रेता थे। लेकिन जब फिल्मों में तो दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हुए।
देव आनंद,,,,,,,
सदाबहार अभिनेता देव आनंद साहब का ज़िक्र करते ही चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और ख़ास अंदाज़ से बरसों फिल्मी दुनिया में अपना वजूद बनाने में पूरी तरह कामयाब रहे। फिल्मों में आने के पहले देव साहब धर्मदेव पिशोरी मल्ल के नाम से जाने जाते थे लेकिन जब फिल्मों में काम करने लगे तो उनके बड़े भाई विजय आनंद ने उनका नाम देव आनंद रख दिया।
अमिताभ बच्चन,,,,,,
मिलेनियम स्टार और बेहद कामयाब पारी खेलने वाले अमिताभ बच्चन ने जो शोहरत हासिल की, वोह किसी मीनार से कम नहीं है। सात हिन्दुस्तानी से अपना कैरियर शुरू कर ने वाले फिल्मों में आने से पहले इंकलाब श्रीवास्तव के नाम से जाने और पहचाने जाते थे।
जब फिल्मों में आए तो सात हिन्दुस्तानी के डायरेक्टर ख़्वाजा अहमद अब्बास ने उनको यह नया नाम दिया जो अमिताभ बच्चन कहलाया।
आमिर खान,,,,,,,
हिंदी सिनेमा चमचमाता ऐसा अभिनेता जो अपनी पहली ही फिल्म से जिन बुलंदियों को छूआ वोह बहुत कम लोगों के हिस्से में आता है। मशहूर निर्माता और निर्देशक नासिर नासिर हुसैन के सुपुत्र आमिर खान फिल्मों में आने मुहम्मद आमिर हुसैन के नाम से जाने और पहचाने जाते थे। लेकिन जब फिल्मों में आने की बात आई तो उनका नाम आमिर ख़ान कर दिया गया।
सलमान खान,,,,,,,
ली जिए साहब आज के सलमान खान को कौन सी ऐसी श्य है जो नहीं जानती। फिल्मी दुनिया के आकाश बन चुके सलमान खान आज फिल्मों के उन रेस के घोड़ों में हैं जिनकी फ्लॉप फिल्में भी पूरी लागत निकाल लेती हैं। अपनी पहली फिल्म बागी से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाले सलमान खान मशहूर राइटर सलीम खान के सुपुत्र हैं जो फ़िल्मों में आने के पहले अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान के नाम से जाने जाते थे लेकिन फिल्मों में आने पर सिर्फ सलमान खान से मशहूर हुए जो आगे चलकर हिट फिल्मों के मेगा स्टार बन गए।
अक्षय कुमार,,,,,,,,
खिलाड़ी अक्षय कुमार की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्मों में नजर आने के पहले एक शेफ हुआ करते थे जो राजीव हरिओम भाटिया के नाम से जाने और पहचाने जाते थे लेकिन फिल्मों में आने पर उनका नाम अक्षय कुमार ही गया। जो उनके लिए बहुत ही लकी साबित हुआ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 17515
Who's Online : 19
