( साहित्य और अदब के बाज़ारू पन पर विशेष )
कितना हसीं सफ़र हो साहित्य और अदब का, इक आँख में हों ग़ालिब दूजे में गर निराला, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 25 नवम्बर
मुम्बई संवाददाता ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ।
आज से बीस साल पहले जब मैंने यह शे’र कहा था कि,
” कितना हसीं सफ़र हो साहित्य और अदब का ,
इक आँख में हों ग़ालिब दूजे में गर निराला ।
उर्दू अगर है धड़कन हिंदी हमारी जाँ है,
आओ इन्हें ओढ़ा दें तहज़ीब का दुशाला ।
तब मैंने यह सोचा था कि इसका मैसेज साहित्य और अदब के गलियारों में बहोत दूर तक जायेगा । लेकिन अफसोस सद् अफसोस, दूर दूर तक ऐसा कुछ भी नहीं है।
कवि और शायर हज़रात तारीफ़ तो करते हैं, सभागार में तालियाँ भी खूब बजती हैं लेकिन होता वही है कि ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से ।
साहित्यिक और अदबी मंचों का तो यह हाल है कि जो अभी साहित्य और अदब की दुनिया में पैदा हुआ है, वोह बड़े मंचों पर दूसरों के कलाम पढ़कर नामचीन शायरों में शुमार हो रहा है और जो अपने ख़ून को दिन रात जलाकर जलाकर एक एक शेर में अपनी रूह फूंकता है। वोह इस सफ़र में कहीं नहीं है।
वजह सिर्फ इतनी ही कि उसे चापलूसी नहीं आती, ग़लत को सही नहीं कह पाता ।
अफ़सोस होता है ऐसे आयोजकों पर, जिन्हें इसका बिल्कुल इल्म नहीं है । सिर्फ़ अपनी झूठी शान को बरक़रार रखने लिए मुशायरे और कवि सम्मेलनो में वोह सब कर जाते हैं जो एक सच्चे कलमकार के लिए किसी आत्म हत्या से कम पीड़ा नहीं देता।
अगर हम सच्चे कलमकार हैं तो बेशक हमें इस स्थिति और परिस्थिति से निपटना होगा, नहीं तो इस देश में जाने कितने ऐसे सच्चे कलमकार हैं जो इस हालात पर सिर्फ़ ग़म और गुस्से का इज़हार करेंगे। जिसकी वजह से हमारा साहित्य और अदब कलंकित होगा, न कि वोह कथित कवि और शायर। तब मुझे मजबूरन यह कहना ही पड़ेगा कि,
” इस दौर ए इंकलाब में आओ क़लम के साथ,
दुनिया के हर इक गोशे में छाओ क़लम के साथ ।
हो सामने सत्ता कोई या जुर्म का पहाड़,
हर एक को आईना दिखाओ क़लम के साथ ” ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 17514
Who's Online : 19
