बस्ती सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश….
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) हरैया तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समय से न्याय मिल सके। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।