जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, 13 दिसंबर 2025 – जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।

 

*समस्या समाधान के लिए दिए निर्देश*

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, ताकि जनता का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। थानों का माहौल आमजन के लिए भयमुक्त और भरोसेमंद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

*इस दौरान मौजूद रहे अधिकारी*

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।