बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता *श्री चन्द्र भूषण मिश्रा जी* के आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर आज *उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी* के *प्रबंधक श्री धीरेन्द्र शुक्ल* तथा *प्रबन्धनिदेशक श्री विनय शुक्ल* सहित समस्त विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि *“चन्द्र भूषण मिश्रा जी समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनका सरल, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व हमें प्रेरणा देता रहेगा। “मिश्रा जी का सरल, सौम्य और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व सदैव स्मरण किया जाएगा। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। हम सब उनकी कमी हमेशा महसूस करेंगे।”*
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कर्मचारियों, शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा *दो मिनट का मौन रखकर* दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।