एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल (AMP) की नेशनल एन.जी.ओ. कान्फ्रेंस, इस्लामिक सेन्टर ऑफ इंडिया लखनऊ में हुई आयोजित 

बहराइच। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल (AMP) की नेशनल एन.जी.ओ. कान्फ्रेंस, इस्लामिक सेन्टर ऑफ इंडिया लखनऊ में आयोजित हुई, जिस में देश भर से शिक्षाविद, समाज सुधारक, बुद्धिजीवी सम्मिलित हुए। इस कान्फ्रेंस में अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर जमीरुद्दीन शाह, शाहीन ग्रुप के अध्यक्ष अब्दुलकदीर, जकात फाउन्डेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डाक्टर सय्यद जफर महमूद, ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर ब्रिगेडियर अहमद अली, पूर्व जिला जज बी.डी. नकवी, प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर कौसर उस्मान, डाक्टर कौनैन कौसर, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक और नेशनल योगा ट्रेनर डाक्टर बदरुलइसलाम समेत पचासों स्पीकर्स और देश भर की सैकड़ों एन.जी.ओज. के हजारों कारकुनान ने शिरकत की। कान्फ्रेंस में अल्पसंख्यक, वक्फ एंव हज राज्य मन्त्री दानिश आज़ाद भी सम्मिलित हुए। दो दिवसीय कान्फ्रेंस में शिक्षा और रोजगार पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कान्फ्रेंस में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी एवार्ड से सम्मानित किया गया। बहराइच के सुप्रसिद्ध समाज सेवी मोहम्मद अब्दुल्लाह भी “चेन्जमेकर ऑफ द ईयर ” से सम्मानित हुए। मोहम्मद अब्दुल्लाह को सम्मानित किए जाने पर बहराइच वासियों में खुशी का माहौल है। एडवोकेट सुहेल इकबाल, मोहम्मद शफीक, राकेश पाण्डेय, बिन्नू सिंह, डाक्टर अब्दुलवजूद खां, चांद मियां, राजेश जायसवाल, बच्चे भारती, जमाल अहमद, सलीम सिद्दीकी, अरशद अली मेकरानी, शफीक अहमद बाग़बान ने एवार्ड से सम्मानित किए जाने पर मोहम्मद अब्दुल्लाह को मुबारकबाद पेश की है।