88 साल के ही मैन धर्मेंद्र की हालत बिगड़ी, बीच कैंडी अस्पताल में हुए भरती,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 3 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले और तकरीबन 5 दशक तक अपने शानदार अभिनय से हिन्दुस्तानी सिनेमा को अमर कर देने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की हालत बिगड़ी है और वोह इस वक्त मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए गए हैं।
आपको बताते चलें कि हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में धर्मेंद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की लव स्टोरी जितनी मकबूलियत हासिल की, उतनी किसी की प्रेम कहानी को नहीं मिली।
लेकिन अफसोस इस बात का है कि जिस प्रेम को पाने के लिए धर्मेंद्र ने अपना कैरियर तक दांव पर लगा दिया था। यहां तक कि हेमा मालिनी के प्यार को पाने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कर के हेमा मालिनी को अपनी जिंदगी में लाए थे आज दुख की इस घड़ी में हेमा मालिनी उनसे कोसों दूर हैं। इस वक्त धर्मेंद्र का पूरा देओल परिवार धर्मेंद्र की देख रख में लगा हुआ है लेकिन धर्मेंद्र की आँखें अब भी अपनी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का इंतेज़ार कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि जिस पहली पत्नी प्रकाश कौर की छोड़कर धर्मेंद ने हेमा मालिनी को अपनाया था, आज वही प्रकाश कौर धर्मेंद्र के साथ साए की तरह उनकी तीमारदारी और देख भाल कर रही हैं।
अनुराग लक्ष्य परिवार धर्मेंद्र की इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता है।