जिला स्तरीय अंडर 14 कबड्डी टीम प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) स्पोर्ट फॉर स्कूल के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में अंडर 14 बालक और बालिका कबड्डी टीम के चयन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्थानीय बीआरसी परिसर में किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सर्वदेव सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला व्यायाम शिक्षक की देखरेख में जनपद के सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक और बालिका प्रत्येक वर्ग में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह सभी खिलाड़ी बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के बीच होने वाली अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आठ राउंड के खेल के बाद अंतिम रूप से खिलाड़ियों का चयन हो पाया। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में खेल शिक्षक दीपक सिंह, पवन मिश्र, राजकुमार, उत्तम वर्मा, जितेंद्र, अनिल, शंभूनाथ, सुनील, अरुण, बृजेश मिश्र, प्रेम कुमार आदि ने सहयोग किया।