बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षक अभिभावक समन्वय महत्वपूर्ण : बब्बन पाण्डेय

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) मुख्य विकास अधिकारी बस्ती द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आज सल्टौआ ब्लॉक के 166 विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया । पड़रिया दत्तू विद्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए ए आर पी बब्बन प्रसाद पांडेय ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के सम्मिलित प्रयास से ही बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है। बैठक में निर्धारित आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया जिसमे बच्चो के शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव ,ऑपरेशन कायाकल्प, डी बी टी, विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवम दायित्व,विद्यालय को निपुण बनाना,दिव्यांग बच्चो के लिए विशेष शिक्षा का प्रबंध, दीक्षा ऐप के माध्यम से क्यू आर कोड का प्रयोग करते हुए भाषाई शिक्षा प्राप्त करना, विद्यालयी वातावरण की स्वच्छता व शिक्षा पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में अभिभावकों के महत्वपूर्ण सुझाव को लिपिबद्ध करते हुए उसे आगामी कार्य योजना में शामिल किया तथा उसके सार्थक क्रियान्वयन की बात कही गई। पड़रिया दत्तू विद्यालय के साथ साथ प्रा वि देईडीहा, प्रा वि रुद्रपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय सल्टौआ , प्रा वि परसा खाल, प्रा वि पिपरहिया आदि विद्यालयों पर पहुंच कर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु अपना विचार रखा।

बैठक में मुख्य रूप से समस्त विद्यालयों का स्टाफ,ग्राम प्रधान, एस एम सी अध्यक्ष, अनेक अभिभावक गण उपस्थित रहे।