310 बस्ती सदर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा ने ठोकी चुनावी ताल, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच 310 बस्ती सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा ने चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान कर क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
मनीष मिश्रा के इस ऐलान के बाद बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में उनके राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी संगठन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उनकी भूमिका और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच भी इस घोषणा को लेकर उत्साह है। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व बस्ती सदर सीट को लेकर क्या निर्णय लेता है।
मनीष मिश्रा के चुनाव लड़ने के ऐलान ने बस्ती सदर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।




Views Today : 22202
Who's Online : 18