योगी आदित्यनाथ की मां को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता ने दिया श्रद्धांजलि
ग्राम पंचुर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात, चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताया शोक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रधान महासचिव आदित्य सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचुर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई।
इस दौरान आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की।
इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।




Views Today : 22204
Who's Online : 18