अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दिनांक 01.08.2025 को 48 वाहनो का चालान किया गया एवं एक वाहन से 2000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया । उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.08.2025 को 11 चालकों को चेक किया गया जिनमें से कोई भी टेस्ट के अनुरुप नही पाया गया ।