कस्तूरबा की छात्राओं का ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने केक काट कर मनाया जन्मदिन

• छात्रों के जन्मदिन पर हुआ मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन, जिसमें आंचल ने मारी बाजी
कुदरहा, बस्ती: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत चार छात्रों का जन्मदिन वार्डेन वत्सला  श्रीवास्तव की नेतृत्व में मनाया गया। साथ ही साथ रंगोंली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज व बीईओ सीपी गौंड ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि विद्यालय में रहने वाली सभी छात्राओं के अभिभावक यहां की शिक्षिकाएं वहां हम सब हैं। इन सभी बच्चों का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जाए, क्योंकि उनके अभिभावक इनसे दूर रहते हैं। जिससे इन्हें परिवार की कमी न होने पाए। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि जन्मोत्सव पर विद्यालय में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाए। विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया जाए। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और कुछ करने की जिज्ञासा जागृत होगी।
        छात्रों के जन्मदिन पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा 6 की छात्रा आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित की गयी। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किया गया। कक्षा 6 की छात्रा पलक पांडेय, नैंसी, कक्षा आठ की साक्षी व कक्षा दस की निर्जला का जन्म दिन मनाया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा कुमारी ने की।
     कार्यक्रम में सीएम फेलो आनंद सोनी, अनीता वर्मा, मुक्तेश्वर चौहान, अशोक कुमार, नेहा यादव सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रही।