बस्ती। इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा फर्स्टक्राइ इंटेलीटौंटस प्रीस्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच के महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया गया हमारा लक्ष्य बच्चों के कोमल मन को पर्सनल सुरक्षा और किसी गलत चीज के लिए ‘नहीं, बोलना सिखाया गया बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित टच के बीच में अंतर का पता होना चाहिए जिससे बच्चे किसी बड़े की हेल्प लेकर सुरक्षित हो सके।
हमने बच्चों को जंक फूड और स्वस्थ भोजन के बारे में बताया स्वस्थ भोजन आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और शारीरिक कार्यों में सहायता प्रदान करती है और इसके विपरीत जंक फूड में अक्सर कैलोरी अधिक होती हैl अस्वास्थ्यकर वसा और चीनी होती है और पोषण मूल्य भी कम होता है जिससे बच्चे बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं हमने बच्चों को मोबाइल के यूज़ पर भी अवेयर किया बच्चे आउटडोर गेम्स खेले और स्क्रीनिंग से दूर रहे जिससे बच्चे स्वस्थ रहे उनकी आंखें भी सुरक्षित रहे और बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो सके
हमारा एक छोटा सा प्रयास बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बना सकता हैl इसमें फर्स्टक्राइ की ओनर रश्मि अग्रवाल का और उनकी टीम का भी पूरा सहयोग रहा l इनर व्हील क्लब द्वारा बच्चों को कॉपी किताब और फ्रूट्स देकर प्रोत्साहित किया गया
इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट आशा अग्रवाल सचिव साधना गोयल तूलिका अग्रवाल सीमा गुप्ता दीपिका गुप्ता उमा अग्रवाल और शिवांगी आदि सदस्य मौजूद रहे l