संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयन्ती पर समाजवादियों ने किया रक्तदान
सपा की मजबूत सरकार बने यही नेता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि- महेन्द्रनाथ यादव
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर रविवार को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया। नेता जी की स्मृति में 100 से अधिक समाजवादियों ने रक्तदान किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबोें, किसानोें, नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनांे को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर है। युवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती और आरक्षण देकर सबको जोड़ने का काम नेताजी ने किया था। कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बने और सपा मुखिया अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व मंत्री रामकरन आर्य, दयाशंकर मिश्र, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, मो. स्वालेह, गीता भारती, मो. हारिस, अजय यादव, संजय गौतम, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, बुद्धि प्रकाश, जितेन्द्र यादव, यदुराम यादव, राजाराम यादव, हृदयराम यादव, राजेश यादव, राम सिंह यादव, इन्द्रावती शुक्ल, लक्ष्मण चौरसिया, हरेश्याम विश्वकर्मा, वृजेश मिश्र, संजय गौतम, अजीत सिंह, राहुल सिंह, जर्सी यादव, अभिषेक यादव, जोखूलाल यादव, रामभवन यादव, शकुन्तला चौरसिया आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। उनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी। इस मौके पर 100 से अधिक समाजवादियों ने रक्तदान किया।
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. युनूस आलम, भोला पाण्डेय, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, प्रवीण पाठक, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज शुक्ल, नितराम चौधरी, गुलाब सोनकर, राम स्वरूप पाल, मंशाराम कन्नौजिया, जीत बहादुर सिंह, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, राधा देवी, संजू देवी, देवनाथ यादव, पंकज यादव, रणजीत यादव, मो. अहमद सज्जू, अशोक सिंह, रजनीश यादव, मो. सलीम, हेमन्त चौधरी, डब्बू यादव, रामशंकर निराला, वैजनाथ शर्मा, बदरूल हसन, अकबर अली, अशोक कुमार यादव, गिरीश चन्द्र, दाउद खान, मो. रईस, घनश्याम यादव, अशोक सिंह, सुजीत चौधरी, शकील अहमद, अब्दुल कलाम, कुलदीप मौर्य, जितेन्द्र यादव, अंकित यादव, वीरेन्द्र चौधरी, अंकुर वर्मा, राजवन्त यादव, रितीक कुमार, राजेश यादव के साथ ही जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया।






Views Today : 22258
Who's Online : 34